डायट चड़ीगांव में शिक्षक व कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट) चड़ीगांव में शुक्रवार को 18 शिक्षक-कर्मचारी व प्रशिक्षणार्थियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमण से बचने के लिए संस्थान को बंद कर सैनेटाइज किया गया। कोरोना पॉजिटिव आए कर्मियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
शुक्रवार को श्रीनगर क्षेत्र में कुल 73 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें से अधिकांश श्रीकोट, श्रीनगर व डांग में रहने वाले लोग शामिल हैं। जबकि इसमें 18 लोग डायट चड़ीगांव में कार्यरत शिक्षक व कर्मचारी शामिल हैं। डायट के प्रभारी प्राचार्य डा. अरविंद ने बताया कि 18 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही संस्थान को पूरी तरह से सैनेटाइज कर दिया गया है। जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही वह संस्थान में आएंगे। बाकि अन्य कर्मचारी, शिक्षकों व प्रशिक्षणार्थियों के लिए कोविड नियमों के तहत संस्थान खुला रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *