गढवाल विवि में शिक्षकों व छात्रों ने सुना पीएम का संबोधन

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये विकसित भारत-2047: वॉयस ऑफ यूथ पोर्टल लांच किया। गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल के नेतृत्व में बिड़ला परिसर के एसीएल सभागार में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री को सुना। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेरा दृष्टिकोण देश के लिए राष्ट्रीय योजनाओं, प्राथमिकताओं और लक्ष्यों के निर्माण में युवा पीढ़ी को सक्रिय रूप से शामिल करना है। इस दृष्टिकोण के अनुरूप ही विकसित भारत 2047 युवाओं की आवाज पहल देश के युवाओं को विकसित भारत के दृष्टिकोण में विचारों का योगदान करने के लिए एक मंच प्रदान करेगी। कहा कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य भारत को उसकी आजादी के 100 वें वर्ष तक एक विकसित राष्ट्र बनाना है। इस मौके पर गढ़वाल विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. महावीर सिंह नेगी, कार्यक्रम समन्वयक प्रो. वाईपी रैवानी, मुख्य नियंता, प्रो. बीपी नैथानी, प्रो. राकेश ड्योड़ी, प्रो. आरसी डिमरी, प्रो. मंजू खंडूरी, डॉ. अमित, डॉ. रोहित, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. राकेश नेगी, डॉ. किरण वर्मा, डॉ. रजनी नौटियाल, डॉ. अरुण शेखर बहुगुणा सहित आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *