– सीईओ को ज्ञापन भेजकर आदेश वापस लेने की मांग की
हल्द्वानीE, नैनीताल जिले के 351 स्कूलों के एक हजार से अधिक शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के जुलाई माह के वेतन पर मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) की रोक से शिक्षक संगठन बेहद आक्रोशित है। राजकीय शिक्षक संघ ने इसे शिक्षकों का उत्पीड़न करार देते हुए सीईओ को ज्ञापन भेजकर आदेश वापस लेने की मांग की है। संगठन का कहना है कि पंचायत चुनाव के चलते कई शिक्षक ड्यूटी पर हैं, जिससे ऑनलाइन उपस्थिति अपडेट करने में दिक्कतें आईं। शिक्षक नेताओं ने कहा कि अफसरों को कोई भी आदेश करने से पहले शिक्षकों की समस्याओं को समझना चाहिए। देहरादून से मिले निर्देश के बहाने शिक्षकों का उत्पीड़न नहीं किया जाना चाहिए। बता दें, जिले के एक हजार से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं और प्रधानाचार्यों की ओर से विद्या समीक्षा केंद्र के तहत ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करने पर मुख्य शिक्षाधिकारी ने गुरुवार को सभी के जुलाई माह के वेतन पर रोक लगा दी थी। इनकी बात वर्तमान में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया गतिमान है। जिसमें शिक्षकों की ड्यूटी लगी है। ऐसे में सीईओ की ओर से उपस्थिति ना भेजने पर वेतन रोकने का आदेश उनकी असंवेदनशीलता को दर्शाता है। नमिता पाठक, पूर्व जिला मंत्री, राजकीय शिक्षक संघ शिक्षकों की परेशानियों को भी सुना जाएगा। लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गोविंद जायसवाल, मुख्य शिक्षाधिकारी नैनीताल