शिक्षक दिवस: कुर्सी दौड़ में सोनू रावत अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। शांति वल्लभ मेमोरियल इंटर कॉलेज मानपुर में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य ने कहा कि ज्ञान कभी कम नहीं होता, आर्थिक विपन्नता राह का रोड़ा नही बनती और दृढ़ इच्छा शक्ति से किसी भी प्रकार की समस्या दूर की जा सकती है। उन्होंने छात्रों से डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। इस मौके पर क्रिकेट मैच, कुर्सी दौड़, बैडमिंटन एवं कैरम प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। क्रिकेट मैच में प्रिंसिपल एलेवेन ने टीचर एलेवेन को 10 रनो से हराया। कैरम प्रतियोगिता का फाइनल मनबीर सिंह बिष्ट, हेमंत गुसाईं और राकेश शाह, कमलेश रावत के बीच खेला गया। संगीत कुर्सी दौड़ में श्रीमती सोनू रावत प्रथम, श्रीमती संगीता बिष्ट द्वितीय एवं मेहरीन इदरीशी तृतीय स्थान पर रही। प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता के विजेताओ को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन कमलेश रवत, आशीष भदोला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *