चमोली : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर की ओर से चमोली जिले के विभिन्न विकासखंडों के स्कूलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 शिक्षक सम्मानित होंगे। 29 दिसंबर को प्रथम त्रैमासिक में 12 शिक्षकों और द्वितीय त्रैमासिक में 14 शिक्षकों समेत 26 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
संस्थान के मीडिया प्रभारी डॉ. कमलेश मिश्र ने बताया कि द्वितीय त्रैमासिक के लिए सम्मानित किए जाने वाले अध्यापकों में प्रावि तपोवन के अध्यापक दीपनारायण तोपाल, जीआईसी जोशीमठ के प्रवक्ता मनवरसिंह पाल, जीआईसी गोपेश्वर के प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह, नंदानगर के राजकीय कन्या उच्च प्रावि सेमा के अध्यापक मंगलसिंह कंडारी, प्रावि खाल की अध्यापिका बीना वशिष्ठ, जीआईसी आली की अध्यापिका लता कोहली, प्रावि नौटी की अध्यापिका अनीता कुंवर, जीआईसी सिदोली की अध्यापिका पुष्पा बिष्ट, जीआईसी हरगढ़ के अध्यापक बृजमोहन ओलिया, राजकीय आदर्श प्रावि छिड़िया के अध्यापक रमेशचंद्र निराला, प्रावि डूंगरी के अध्यापक शशिकांत प्रभा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चलियापानी के अध्यापक वाचस्पति मैठाणी, जीआईसी मेलखेत के अध्यापक भूपेंद्र सिंह पाल और प्रावि बेराधार के अध्यापक मुन्नाराम शानू शामिल हैं। जुलाई माह में संस्थान द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 अध्यापकों को सम्मानित करने की घोषणा की थी। जिसमें जीजीआई जोशीमठ की प्रधानाचार्य उर्मिला बहुगुणा, जीआईसी बैरागना के खेल प्रशिक्षक गोपाल बिष्ट, नंदानगर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय स्यारी भेंटी के अध्यापक टीका प्रसाद सेमवाल, प्रावि लंगासू की प्रधानाध्यापिका शशि कंडवाल, जीजीआईसी गौचर की प्रधानाचार्या सुमन ध्यानी, जीजीआईसी गैरसैंण की प्रधानाचार्य जुबली सेंजवाल, प्रावि स्यूणी मल्ली के प्रधानाध्यापक घनश्याम ढौंडियाल, आदर्श प्रावि चोपता के अध्यापक नरेंद्र भंडारी, प्रावि गुड़म स्टेट की अध्यापिका पूनम दानू, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुनाऊं में अध्यापक यशपाल बिष्ट, प्रावि खेती के अध्यापक बलवीर बधानी और राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय देवाल की प्रधानाध्यापिका अनिशा थपलियाल सम्मिलित हैं। (एजेंसी)