नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष का शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : राजकीय शिक्षक संघ देहरादून के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह कंडारी का श्रीनगर पहुंचने पर शिक्षकों व स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कंडारी ने भी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की ज्वलंत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया है।
प्रकाश पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर श्रीनगर के न्यू कमलेश्वर मोहल्ला स्थित कंडारी आवास में आयोजित नागरिक सम्मान समारोह का संचालन करते हुए राजकीय शिक्षक संघ जखोली रुद्रप्रयाग के पूर्व अध्यक्ष सुनील मैठाणी ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह कंडारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया व बधाई दी। कहा कि कंडारी की जीत से शिक्षकों की ज्वलंत समस्याएं हल होंगी। कर्णप्रयाग ब्लाक के राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष चन्द्र मोहन सिंह रावत,कमलेश बलूनी, बीरेंद्र सिंह राणा, सन्तोष नेगी आदि शिक्षकों ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह कंडारी का माल्यार्पण किया। मौके पर डा. ताजबर कंडारी, देहरादून के राशिसं के शीशपाल सिंह, राकेश चन्द्र गोस्वामी, हरीश चंद्र सेमवाल, कैप्टन सुरेंद्र सिंह नेगी, सीमा कंडारी, आयुष आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *