शिक्षकों को मिली विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।

कोटद्वार: शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर में विभिन्न विभागों का गठन किया गया। इस दौरान शिक्षक अनिल कोटनाला को अनुशासन एवं परीक्षा विभाग दिया गया है। रोहित बलोदी को छात्र संसद विभाग दिया गया।

बुधवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेंद्र अण्थ्वाल के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विद्यालय में विभिन्न विभागों का गठन किया गया। इसके तहत शिक्षक संगीता रावत को प्रतियोगिता विभाग, राजन शर्मा को समाचार विभाग, राहुल भाटिया को पुरुस्कार विभाग, धीरज को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पूजा को पर्यावरण विभाग, मधुबाला को वंदना विभाग, प्रीति बलूनी को पुस्तकालय विभाग दिए गए। प्रकाश कैंथोला को वाचनालय व खोया पाया विभाग, गौरव बुड़ाकोटी को प्रतियोगी परीक्षा विभाग, मोहन को शारीरिक व विद्युत विभाग, शिवराम बडोला को जलकल व भोजन विभाग, सरोज नेगी को अतिथि विभाग और रेखा भंडारी को साज सज्जा विभाग का विभाग प्रमुख बनाया गया है। विद्यालय के छात्रसंसद प्रभारी आचार्य रोहित बलोदी ने बताया की 28 अप्रेल को कक्षाश: छात्र-छात्राओं का उक्त विभागों हेतु चुनाव किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *