उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक हुऐ सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विकासखंड थलीसैंण के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चाकीसैंण के जीव विज्ञान प्रवक्ता एवं राजकीय इंटर कॉलेज हिवालीधार के सहायक अध्यापक अंग्रेजी को सम्मानित किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी विवेक पंवार ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चाकीसैंण के जीव विज्ञान प्रवक्ता रघुबीर सिंह रावत एवं राजकीय इंटर कॉलेज हिवालीधार के सहायक अध्यापक अंग्रेजी पदमेंद्र रौथाण प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। श्री रावत ब्लॉक विज्ञान समन्वयक भी है। जो विकासखंड स्तरीय विज्ञान की गतिविधियों को बृहद स्तर पर संचालित करते है, यथा विज्ञान संगोष्ठी, विज्ञान महोत्सव, क्विज प्रतियोगिता आदि। सामाजिक कार्यकर्ता आशाराम पोखरियाल ने बताया कि श्री रावत को समलौण संस्था द्वारा भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्तराखण्ड विज्ञान, शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र द्वारा भी उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान 2023-24 से श्री रावत को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की गोद में समाज का निर्माण होता है। शिक्षक अपने ज्ञान से सींचकर एक अबोध बालक को डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, उद्योगपति, अधिकारी और राजनेता बना देते हैं। इसलिए समाज में शिक्षकों की भूमिका बेहद अहम है। उन्हें मिली जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *