रुड़की। तीन माह से वेतन न मिलने के विरोध में डीएवी इंटर कॉलेज के शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। जिसके चलते करीब 1400 बच्चों का पढ़ाई दो दिनों से प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि शनिवार देर शाम तक एक माह का वेतन विभाग द्वारा जारी किया गया है। अगर रविवार तक दूसरे माह का भी वेतन जारी किया जाता है तो हड़ताल स्थगित कर दी जाएगी वरना सोमवार को जिला शिक्षा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। शनिवार को कॉलेज परिसर में धरने पर बैठे उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेश सैनी ने बताया कि पिछले तीन माह से शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन नहीं मिला था। जिसके चलते नाराज शिक्षकों ने शुक्रवार से हड़ताल शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि शनिवार देर शाम विभाग द्वारा एक माह का वेतन जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार देर शाम तक नवंबर माह का वेतन विभाग द्वारा डालने की बात कही गई है। अगर ऐसा होता है तो हड़ताल को स्थगित किया जाएगा। वरना सोमवार को हरिद्वार में हड़ताल किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में प्रीति गोयल, छवि अग्रवाल, दीप्ति चौहान, प्रियंका, लोकेश कुमार, संजय कुमार, मनोज कुमार, रमेश चावला, मीनाक्षी रावत, अनु शर्मा, बृजेश सिंह, शालिनी, सूरज प्रताप सिंह, संजय बंसल, नेहा, आशीष कुमार, नीरज कुमार गोयल, राजेश कुमार वर्मा, राजाराम मुंडेपी, डॉ शालिनी त्रिपाठी, विपिन कुमार, संयोगिता, शिवानी, राकेश कुमार वर्मा, शिव कुमार, सुनील कुमार, रविंद्र सिंह, परिणीता जैन, सुनील कुमार, गौरी शंकर गुप्ता, कुमकुम मित्तल, विनोद कुमार, उषा, कल्याण सिंह, सुलेख चंद और अभिषेक शामिल रहे।