रैली में प्रतिभाग करने राजधानी पहुंचे शिक्षक

Spread the love

 

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय आह्वान पर जनपद से बड़ी संख्या शिक्षक राजधानी के लिए रवाना होने लग गए हैं। अधिकांश शिक्षक देर सांय राजधानी पहुंच गए जबकि अन्य रविवार सुबह पहुंच जाएंगे। राशिसं के इस आंदोलन सफल बनाने के लिए उत्तराखंड राज्य प्राथमिक संघ, उत्तराखंड माध्यमिक संघ, प्रधान संगठन रुद्रप्रयाग विजया देवी, क्षेत्र पंचायत प्रमुख अगस्त्यमुनि ने अपना समर्थन दिया। राशिसं के जिला अध्यक्ष नरेश भट्ट और मंत्री आलोक रौथाण ने समर्थन के लिए सभी संगठनों का आभार जताया। सरकार जागरण रैली को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड के गढ़वाल व कुमायूं मंडल सहित 13 जनपदों के करीब बीस हजार शिक्षक भाग लेंगे। राशिसं रुद्रप्रयाग के जिला अध्यक्ष नरेश कुमार भट्ट व जिलामंत्री आलोक रौथाण ने देहरादून रवाना होते हुए जनपद के तीनों ब्लक व 105 विद्यालय शाखा अध्यक्ष व मंत्रियों का आह्वान करते हुए कहा है कि सरकार का शिक्षकों के प्रति जो रवैया है उसे बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं किया जाएगा। राशिसं रुद्रप्रयाग अपने प्रांतीय नेतृत्व के शिद्दत से खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा की सभी शिक्षक रविवार सुबह 10 बजे परेड ग्राउंड में पहुंच जाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *