फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए शिक्षकों का हुआ चयन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज फुटबाल प्रतियोगिता के लिए जिले के तीन शिक्षकों का चयन हुआ है। राज्य स्तरीय फुटबाल ट्रायल में पौड़ी के पाबौ ब्लाक स्थित जीआईसी सीकू के शिक्षक सुरेंद्र सिंह रावत, यमकेश्वर ब्लाक के जीआईसी लक्ष्मणझूला के शिक्षक महिपाल सिंह और जीआईसी मांसौं एकेश्वर के शिक्षक अजय जैन का चयन राष्ट्रीय अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज फुटबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी डा. आनंद भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलो में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होना गौरवपूर्ण पल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *