राबाइंका में जल्द की जाए शिक्षकों की नियुक्ति

Spread the love

रूद्रप्रयाग : राजकीय बालिका इंटर कालेज में विभिन्न विषयों में रिक्त पदों को भरने सहित विद्यालय की अन्य समस्याओं को लेकर पीटीएस अध्यक्ष ने अधिकारियों को अवगत कराया। शिक्षकों के पदों को भरने के लिए शिक्षक-अभिभावक संघ ने शिक्षा मंत्री व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजा।
पीटीए अध्यक्ष चंद्र प्रकाश समवाल ने कहा कि विद्यालय में लंबे समय से हिंदी, रसायन विज्ञान, गणित व इतिहास जैसे महत्वपूर्ण विषयों में प्रवक्ता नहीं है। जिससे यहां अध्ययनरत छात्राओं को दिक्कतें उठानी पड़ती है। विद्यालय में शिक्षकों के पदों को भरने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों से लंबे समय से पत्राचार किया जा रहा है। फिर भी कोई कार्रवाही होती नहीं दिख रही है। ऐसे में एक बार फिर शिक्षा मंत्री व अधिकारियों का ज्ञापन भेजकर कार्रवाई करने की मांग की गई है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *