9 सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे शिक्षक

Spread the love

हरिद्वार। राजकीय प्राथमिक एसोसिएशन से जुड़े शिक्षक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर 9 सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे। शिक्षकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की है। शिक्षकों का आरोप है कि कोई भी अधिकारी आता है और शिक्षकों को धमका का चला जाएगा। शिक्षक इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक और छात्र-छात्राओं के हित में शिक्षक टुट्टी होने के बावजूद मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें किसी भी शिक्षक का व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं है, बल्कि यह सब छात्र-छात्राओं के हित में है। यदि शिक्षकों की उक्त जायज मांगों पर समय सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया जाता है तो राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। एसोसिएशन के जिला महामंत्री दर्शन सिंह पंवार ने कहा कि छात्र हित में पठन-पाठन एवं विद्यालय व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने की दृष्टि से प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पदों पर, जूनियर सहायक के पदों पर तथा जूनियर प्रधानाध्यापक के पदों पर यथाशीघ्र पदोन्नतियां की जाएं। आरटीई के नियम के तहत छात्र-शिक्षक अनुपात को संतुलित करने हेतु यथाशीघ्र समायोजन की प्रक्रिया पूर्ण की जाय,ताकि विद्यालयों को छात्रों की संख्या तथा मानकानुसार अध्यापक उपलब्ध हो सके। इस दौरान शिवा अग्रवाल, गोपाल भट्टाचार्य, नरेंद्र मैठाणी, आशीष कुमार, अमरीश चौहान, प्रमोद अदाना, अजय चौहान, नीतू आहूजा, नीलम सिंह, प्रियंका भट्ट, सपना सिंह, ओमबीर सिंह, जसविंदर सिंह, चंद्र मोहन बिष्ठ, रवि गोस्वामी, भावना चौहान, सीमा ठाकुर, गीतांजलि, सोमपाल सिंह, कुंवर सिंह, कुलदीप सिंह, घनश्याम सिंह, रूपकराज, अतुल कुमार, जाहिद आलम, विश्वास शर्मा, विपिन सच्चान, विनेश चौहान, परविंदर गुप्ता, नवीन कुमार, अजय कुमार, अश्वनी कुमार, अक्षय कुमार, आदि शिक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *