नशा मुक्ति को बच्चों के साथ शिक्षकों ने निकाली रैली

Spread the love

हरिद्वार। राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला के छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्त अभियान के तहत जन जागरूकता रैली निकाली। इसमें छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक भी शामिल रहे। शिक्षकों ने बच्चों को नशे से दूर रहने की अपील की।
महाविद्यालय के एंटी ड्रग सेल के तत्वावधान में महाविद्यालय के समीप क्षेत्रों खड़खड़ी, भीमगोड़ा में जन जागरूकता रैली निकाली गई। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और सभी शिक्षकों ने लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। महाविद्यालय के प्राचार्य ड़ दिनेश कुमार शुक्ला और एंटी ड्रग सेल की सदस्य ड़ आराधना सक्सेना ने समस्त छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति के लिए जागरुक करते हुए नारा दिया ‘माता-पिता करे पुकार, नशा मुक्त हो हर परिवार साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने के लिए अपील की। इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापिका ड़ शकुंज राजपूत, ड़ संजीव कुमार, ड़ युवराज, ड़ भगवती प्रसाद पुरोहित, ड़ किरण त्रिपाठी, ड़ श्रुति अग्रवाल ड़ स्मिता बसेड़ा, ड़ अर्चना वालिया, ड़ नीविंध्या शर्मा, ड़ प्रियंका परमार ड़ अमित शर्मा ने छात्र छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *