शिक्षकों ने दी बोर्ड परीक्षा बहिष्कार की धमकी

Spread the love

हल्द्वानी(। उत्तराखंड के प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमले की घटना की शिक्षकों ने कड़ी निंदा की है। रविवार को राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष गिरीश चंद जोशी के नेतृत्व में शिक्षक और कर्मचारियों ने बुद्ध पार्क में विरोध जताया। मामले में उन्होंने तहसीलदार कुलदीप पांडे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने, सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा बढ़ाने और अराजकता रोकने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर बोर्ड परीक्षाओं का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व मंडलीय अध्यक्ष डॉ. गोकुल मर्तोलिया, जिला संरक्षक डॉ. धर्मेंद्र पनेरु, जिला उपाध्यक्ष मदन गिरी गोस्वामी, संयुक्त मंत्री गिरीश कांडपाल, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. विवेक पांडे, संयुक्त मंत्री गिरीश कांडपाल, भुवन पांडे, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दुर्गा दत्त गुणवंत, पूर्व महामंत्री डॉ. सोहन मंजिला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *