शिक्षकों ने बांह में बांधी काली पट्टी

Spread the love

पिथौरागढ़। प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय में हुई मारपीट व तोड़ फोड़ की घटना के विरोध में शिक्षकों ने बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया है। मंगलवार को जीआईसी अस्कोट में शिक्षकों व कर्मियों ने हमले की घटना को निंदनीय बताया। राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य को संभालने व संवारने की जिम्मेदारी जनता ने जिन लोगों को सौंपी है। लोगों का सत्ता के मद में चूर होकर सरकार के हाथ-पांव समझे जाने वाले शिक्षक – कर्मचारियों के साथ ऐसा अराजक व्यवहार किया जा रहा है जो गलत है। इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य लक्ष्मण प्रसाद, ब्लाक अध्यक्ष गोपाल खोलिया, प्रदीप भट्ट, शिक्षक मनोहर भड़, मनमोहन पाटनी, नवीन जोशी, गीता बिष्ट, दीपा पुनेठा, राजीव पाल मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *