शिक्षक संघ ने प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति की मांग की

Spread the love

 

श्रीनगर गढ़वाल : राजकीय शिक्षक संघ ने बहुप्रतीक्षित प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया का निस्तारण किए जाने की मांग की है। इस संदर्भ में राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल के पूर्व मंडलीय मंत्री शिव सिंह नेगी ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत से श्रीनगर मे मुलाकात की।
इस मौके पर शिक्षा मंत्री को सौंपे ज्ञापन में नेगी ने कहा कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत एलटी शिक्षक लम्बे समय से प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। पदोन्नति न होने से विद्यालयों को प्रवक्ता उपलब्ध न होने से पठन-पाठन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। साथ ही संबंधित शिक्षकों के मनोबल पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। कहा लंबे समय से एलटी शिक्षक पदोन्नति हेतु संघर्ष कर रहे हैं। बावजूद अभी तक सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई है। जिससे शिक्षकों में रोष व्याप्त है। कहा कि प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति किए जाने को लेकर गत तीन जनवरी को वह महानिदेशक शिक्षा से बैठक भी की थी। जिसमें तय हुआ कि सचिव स्तर की बैठक में निर्णय किया जायेगा। उन्होंने शीघ्र प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया का निस्तारण किए जाने की मांग की है। शिव सिंह नेगी ने बताया कि शिक्षक संघ की मांग पर शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने शिक्षा सचिव से दूरभाष पर पदोन्नति प्रकरण का शीघ्र समाधान हेतु संबंधित पक्ष के साथ शीघ्र बैठक करने के निर्देश दिए। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *