शिक्षक संघ ने मुद्दों पर की चर्चा, निराकरण की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनधि।
कोटद्वार : जूनियर हाईस्कूल (पूमा) शिक्षक संघ ने देहरादून में शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल से हुई मारपीट सहित अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा की। कहा कि अधिकारी के साथ इस तरह की घटना चिंता का विषय है। इस दौरान कुछ दिन पूर्व उमरेला में शिक्षक व जनप्रतिनिधि के बीच हुए विवाद पर भी रोष व्यक्त किया गया। कहा कि जनप्रतिनिधि। शिक्षक की छवि को धूमिल करना चाहते हैं।
आयोजित बैठक में वक्ताओं ने देहरादून में शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल से हुई मारपीट की घटना पर रोष व्यक्त किया। कहा कि विधायक की मौजूदगी में शिक्षा निदेशक से मारपीट की गई। यह घटना चिंता का विशेष है। बैठक में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2011 के लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा पास करने की बाध्यता से मुक्त रखने की भी मांग उठाई। कहा कि सरकार को शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए गंभीरता से कार्य करना चाहिए। वहीं, संघ ने कुछ दिन पूर्व उमरेला में पानी को लेकर हुए विवाद में जनप्रतिनिधि पर शिक्षक की छवि खराब करने का आरोप लगाया। कहा कि शिक्षक का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर संघ के जिलामंत्री भोपाल सिंह रावत, कुंवर सिंह रावत, दीवान सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह नेगी, नागेंद्र डोबरियाल, हुकुम सिंह, चंद्रमोहन बिष्ट, रश्मि बिष्ट, राकेश मोहन, संदीप गुसाईं, पूरन सिंह, कुलदीप रावत, कैलाश थपलियाल, दिनेश सोनी, शैलेंद्र जोशी, विपिन चौहान, जयवीर पयाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *