शिक्षा मंत्री के सकारात्मक रूख पर शिक्षक संघ ने जताई खुशी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की सोमवार को आयोजित ऑनलाइन बैठक में राजकीय सहायता प्राप्त अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों और कार्मिकों के गोल्डन कार्ड बनाने को लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के सकारात्मक रुख पर संघ ने खुशी जताई। बैठक में गोल्डन कार्ड सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय रावत ने कहा कि राजकीय स्कूलों की तरह अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों व कार्मिकों के गोल्डन कार्ड बनने की प्रक्रिया जारी है।
सोमवार को आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष डा. महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा ने शिक्षा मंत्री से गोल्डन कार्ड बनाने को लेकर मुलाक़ात की थी, जिसमें उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों व कार्मिकों के बनने वाले गोल्डन कार्ड किसी भी दशा में बंद नहीं किए जाएंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा ने अशासकीय स्कूलों के लिए शासन के 26 नवंबर 2024 के कार्यवृत्त के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इसको लेकर शिक्षा मंत्री से इस कार्यवृत्त के प्रमुख बिंदुओं तदर्थ शिक्षकों के विनियमतीकरण, राजकीय की भांति अशासकीय विद्यालयों में मात्राकरण करने डाउनग्रेड पदोन्नति, पीटीए शिक्षकों की मानदेय वृद्धि के संबंध में सकारात्मक वार्ता हुई है। प्रांतीय महामंत्री जगमोहन रावत ने संगठन की मांग पर जूनियर हाई स्कूलों के वेतन के लिए बजट निर्गत करने पर शिक्षा मंत्री का आभार जताया। बैठक में संघ के प्रांतीय प्रवक्ता कैलाश थपलियाल, जिलामंत्री पौड़ी भारत बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष अजय बिष्ट, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय रावत, जिलाध्यक्ष देहरादून महावीर मेहता, जयवीर बिष्ट, कैलाश थपलियाल, कुलदीप थपलियाल, विजय नौडियाल, संदीप मैंदौला, शैलेंद्र नौटियाल, जनार्दन जोशी, कुलदीप रावत, उपेंद्र दर्शन सिंह, संदीप रावत, रोशन सिंह, कुलदीप रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *