जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी, मैनेजमेंट एंड साइंसेज ( आईएचएमएस ) की ओर से मंगलवार को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 36 शिक्षकों और 8 प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में देश के प्रख्यात पर्यावरणविद् पद्मभूषण एवं पद्मश्री डॉक्टर अनिल प्रकाश जोशी शिक्षकों को लॉट सूबेदार बदलभद्र सिंह नेगी शिक्षक सम्मान से सम्मानित करेंगे।