शिक्षक काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोध

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राजकीय शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती का विरोध किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रधानाचार्य पदो ंपर सीधी भर्ती का विरोध करने के लिए सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे।
राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती से शिक्षकों में रोष व्याप्त है। इस दौरान सर्वसम्मति से जयदीप रावत को संघ का संरक्षक नियुक्त किया गया। संघ के जिलामंत्री बिजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रधानाचार्य पदों पर सीधी भर्ती के विरोध को लेकर शिक्षामंत्री से भी मुलाकात की गई है। बैठक में जिलाध्यक्ष बलराज गुसांई, जिला उपाध्यक्ष मनोज काला, संगठन मंत्री राजेश भटट, महिला उपाध्यक्ष रीना रावत, संयुक्त मंत्रभ् रेनू गौड़, संगठन मंत्री महिला कंचन लिंगवाल, आय व्यय निरीक्षक तेजराम ममगांई आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *