टीम ब्लू ने जीता चमोली-रूद्रप्रयाग चौंपियंस ट्रफी का पहला मुकाबला

Spread the love

चमोली। बुधवार से गौचर खेल मैदान में चमोली-रुद्रप्रयाग चौंपियंस ट्रफी क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। जिसका पहला मुकाबला टीम ब्लू ने टीम रेड को हराकर अपने नाम किया। खेल मैदान में आयोजित उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न क्रिकेट संघों को बीसीसीआई से मान्यता मिल चुकी है। जिससे अब पहाड़ के दूर दराज खेलने वाले बच्चे भी क्रिकेट में करियर बना सकते हैं। जिसके बाद शुरू हुए मुकाबले में टस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ब्लू ने निर्धारित 15 ओवरों में 103 रन बनाए। जिसमें नितेश चौधरी ने 32 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम रेड 80 रनों सिमट गई। जिसमें नितिन ने 24 रन बनाए। टीम ब्लू की ओर से नितेश चौधरी ने तीन विकेट लिए। पहले मैच के मैन अफ द मैच नितेश चौधरी रहे। अंपायरों की भूमिका में सजंय दत्त सती ,महावीर रावत स्कोरर प्रदुम्न बिष्ट और कमेंट्री रजत भण्डारी ने की। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष मुकेश नेगी, संदीप बिष्ट, दिनेश बिष्ट, प्रदीप नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *