चैंपियनशिप में प्रतिभाग को पंजाब पहुंची टीम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सीनियर व दूसरी सब जूनियर नेशनल सेस्टोबाल चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की सीनियर व सब जूनियर वर्ग की बालक व बलिकाओं की टीम पंजाब पहुंच चुकी है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता शुक्रवार से देश भगत कॉलेज बर्दवाल, धुरी पंजाब में शुरू हो चुकी है।
उत्तराखंड सेस्टोबाल एसोसिएशन के सचिव शशिकांत ने बताया कि बालक वर्ग की टीम में विशाल, आर्यन, अनिकेत, अमरदीप, अरविंद, अंकित, रोहित, अतुल, आकाश कुमार, रोहन सिंह, करन सिंह रावत, स्वर्णिम, हितेश, सूर्य, अनुराग, अनुज, देवेश नेगी, कर्मवीर शामिल हैं। बालक वर्ग की टीम के कोच अंकित कुमार, मैनेजर शिवम हैं। बालिका वर्ग टीम में राधिका, मानसी, टीना, पूनम सिंधी, ईवा डोगरा, पूर्णिमा, तुलसी, कीर्तिका, कोच रश्मि, मैनेजर वंदना शामिल हैं। उत्तराखंड सेस्टोबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन सुखदेव सिंह और अध्यक्ष सुखजीत सिंह, रवि पाल, अंकित, कुमारी लक्ष्मी, रोहित कुमार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *