सीयूसीईटी की प्रवेश परीक्षा के लिए टीमें गठित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि ने आगामी सत्र से यूजी एवं पीजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(एनटीए) द्वारा संपन्न कराई जाने वाली सीयूसीईटी की प्रवेश परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रशासनिक एवं तकनीकी टीम गठित कर दी हैं। इस संदर्भ में कुलसचिव डा.अजय कुमार खंडूड़ी की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिसमें प्रशासनिक टीम में रमेश चंद्र सिंह राणा, डा. मुकुल पंत, डा.गंभीर कठैत, डा. अरविंद कुमार, बद्रीश प्रसाद व तकनीकी टीम में प्रो. एमएमएस रौथाण, प्रदीप मल्ल, प्रदीप रावत व देवेंद्र सिंह नयाल को शामिल किया गया है। उपरोक्त समस्त अधिकारी कर्मचारी सीयूसीईटी के नोडल अधिकारी प्रो.अनिल कुमार नौटियाल के दिशा-निर्देशन में कार्य संपन्न करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *