वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को टीमें गठित

Spread the love

 

रुद्रप्रयाग। जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी ने सभी थाना प्रभारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यवाही के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विमल रावत ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग द्वारा जनपद से संबंधित वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी कराए जाने को लेकर समीक्षा की। बताया कि कोतवाली रुद्रप्रयाग से संबंधित 3 वांछित अपराधी एवं 2 मफरूर अपराधी हैं। इन पर पुरस्कार भी घाषित है। थाना अगस्त्यमुनि से संबंधित 4 वांछित अपराधी तथा थाना गुप्तकाशी से संबंधित 5 वांछित अपराधी हैं। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों एवं विवेचकों से वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किए जाने के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी ली। वांछितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराए जाने के लिए टीमों का गठन कर सीआरपीसी के प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही न्यायालयों से भी जरूरी समन्वय स्थापित करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *