मतदान सामग्री लेकर टीमें रवाना

Spread the love

 

उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी में पोलिंग पार्टियां गुरुवार शाम अपने पोलिंग स्टेशन पर पहुंच गई। गुरुवार को 466 मतदान पार्टियां जिला मुख्यालय से रवाना हुई। पुरोला क्षेत्र की 58,यमुनोत्री क्षेत्र की 171 और गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र की 177 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। मतदान के लिए जिले में 544 मतदान केन्द्र हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक महिला मतदान केन्द्र भी बनाए गए हैं। इस केन्द्रों पर तैनात महिला मतदान कर्मचारी भी मतदान सामग्री लेकर जिला मुख्यालय से रवाना हुईं। जिला मुख्यालय पर एक केन्द्र को दिव्यांग प्रबंधित बूथ बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *