जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में अब एक्स-रे एवं सीटी एमआरआई की यूनिट प्रभावित नहीं होगी। व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए अस्पताल में अस्थाई एक्स-रे-तकनीशियन की तैनात की गई है।
बेस अस्पताल में तकनीशियन ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय सिंह ने बताया कि अस्पताल में संचालित एक्स-रे एवं सीटी-एमआरआई यूनिट के लिए मात्र दो तकनीशियन ही तैनात थे। एक तकनीशियन के अवकाश पर होने पर दोनों यूनिटों का एक साथ संचालन करना चुनौतीपूर्ण हो रहा था। अब दोनों यूनिटों के निर्बाध संचालन के लिए एक अस्थायी तकनीशियन को तैनात किया गया है। तीनों तकनीशियनों के होने पर जहां काम सुचारु रूप से चलेगा।