धूमधाम के साथ मनाया गया तीज महोत्सव

Spread the love

महिलाओं के लिए आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: गोविंद नगर स्थिति श्री गीता भवन मंदिर में तीज मोहत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। महिलाओं ने झूला झूलते हुए मनमोहक तीज के गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया ।
रविवार को गोविंदनगर स्थिति मंदिर में तीन महोत्सव का आयोजन किया गया। सुहागिन महिलाओं ने ‘झूला ऐसा डाला झूले सब ब्रज की बला..’,‘नीम की हे डाल झूला रेशम..’,जैसे कई मनमोहक गीतों की प्रस्तुति दी। महिलाओं ने सामूहिक नृत्य भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संयोजक मीनाक्षी शर्मा ने महिलाओं को धर्म जागृति का संदेश दिया। कहा कि हमें अपने धर्म को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया। कहा कि तीन का महत्व पर्यावरण की रक्षा से है। कार्यक्रम में दुल्हन सौदर्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ट नागरिक महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नीतू अग्रवाल, अंजली अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, पूनम जैन, मधु अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, आराधना अग्रवाल, अमिता गर्ग, पूजा लड्ढा, लक्ष्मी करनवाल, सीमा गोयल, मुक्ता अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मेधा अग्रवाल व मधु उपस्तिथ थे। कार्यकर्म का संचालन मेघा अग्रवाल व मधु अग्रवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *