22 फरवरी को होगा टीम का चयन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय एलिट पुरूष प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 28 फरवरी तक पिथौरागढ़ में किया जायेगा। जानकारी देते हुए शशिधर भट्ट स्टेडियम कोटद्वार प्रभारी उप क्रीड़ा अधिकारी संदीप कुमार डुकलान ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु जनपद पौड़ी की टीम का चयन 22 फरवरी को शशिधर भट्ट स्टेडियम कोटद्वार में ट्रायल के आधार पर किया जायेगा। चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों को जन्म तिथि हेतु हाई स्कूल का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्थाई निवास प्रमाण पत्र साथ लाना आवश्यक होगा। प्रत्येक खिलाड़ी को कोविड-19 के एसओपी के अनुसार नियमों का पालन करना होगा। प्रत्येक खिलाड़ी को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु 72 घंटे पहले की कोविड-19 की निगेटिव रिर्पोट जमा करवानी अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *