तीन दिन के अवकाश के बाद खुले सरकारी कार्यालय

Spread the love

चम्पावत। चम्पावत में तीन दिन बाद सरकारी कार्यालय खुले। इस दौरान कार्यालयों में कर्मचारियों की चहल पहल रही। हालांकि इस दौरान कोई भी फरियादी कलक्ट्रेट और विकास भवन नहीं पहुंचा। दीपावली के चलते शनिवार से सोमवार तक तीन दिन की छुट्टी रही। इस दौरान अधिकारी और कर्मचारी दीप पर्व मनाने घरों को चले गए। तीन दिन के अवकाश के बाद सरकारी कार्यालय खुलने से मंगलवार को कार्यालयों में अधिकांश अधिकारियों और कर्मचारियों ने कामकाज निपटाया। इससे कार्यालयों में कर्मचारियों की भीड़ रही। हालांकि इस दौरान ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र से फरियादी कलक्ट्रेट और विकास भवन कार्यालय नहीं पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *