किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर चला पता , गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर। नगर के एक वार्ड निवासी महिला ने किच्छा निवासी एक व्यक्ति पर उसकी नाबालिग पुत्री को धमकाकर लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किशोरी करीब छह माह की गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हल्द्वानी निवासी महिला नगर के एक वार्ड में रहती है। महिला ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 34 वर्षीय सलामत पुत्र करामत निवासी गोटिया, किच्छा उसकी 14 वर्षीय पुत्री के साथ डरा-धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को जानकारी हुई। किशोरी को अस्पताल में दिखाने पर करीब छह माह के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। परिजनों ने बताया कि आरोपी को वे पहले से जानते थे। आरोपी सलामत किशोरी की मां के घर पर नहीं होने पर आता था। धमकाकर दुष्कर्म करता था। एसआई बबिता टम्टा ने बताया कि किशोरी के मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी सलामत को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को अदालत में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *