सड़क हादसे में घायल किशोर की मौत, किशोरी गंभीर

Spread the love

रुड़की। गोवर्धनपुर के पास मंगलवार को हादसे में घायल किशोर की देररात अस्पताल में मौत हो गई जबकि उसकी छोटी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद किशोर का शव परिजनो को सौंप दिया। बुधवार को परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। प्रह्लादपुर खानपुर के संदीप शर्मा का 13 वर्षीय बेटा अंशुमन और 11 वर्षीय बेटी मिठु मंगलवार को लक्सर से पढ़कर स्कूटी पर घर लौट रहे थे। हरिद्वार-पुरकाजी नेशनल हाईवे पर गोवर्धनपुर के पास एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी थी। इसके बाद ट्रक का चालक अपना वाहन वहीं छोड़कर भाग गया था। दुर्घटना में घायल भाई-बहन को मुजफ्फरनगर ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उनकी हालत देखते हुए भर्ती नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *