किशोरी ने नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : घर से नाराज होकर निकली किशोरी ने अलकनंदा नदी और टोडेश्वर पुल के पास नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे देखा, लेकिन काफी दूरी होने के कारण कोई उसे बचाने नहीं पहुंच सका। सूचना पर थाना बाह बाजार पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और छात्रा की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी बाह (देवप्रयाग) अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि किशोरी की तलाश में देवप्रयाग पहुंचे परिजनों ने बताया कि हिंडोलाखाल के किमखोला गांव की निशा (17) पुत्री दिनेश लाल किसी बात पर गुस्सा होकर घर से निकल गई थी। वह जीआईसी महडजाली में 12वीं छात्रा थी और गांव से करीब छ: किमी. पैदल चलकर देवप्रयाग पहुंची थी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *