किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मुकदमा दर्ज

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।

पौड़ी : कोतवाली क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाल गोविंद कुमार ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री सुबह घर से बाजार के लिए निकली थी। जिसके बाद वह देर शाम तक वापस नहीं लौटी। बताया कि पुत्री की काफी खोजबीन करने पर भी उसका कहीं पता नहीं चल पाया। उन्होंने एक युवक पर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप भी लगाया। पिता ने पुलिस से अपनी पुत्री की सकुशल घर वापसी की गुहार लगाई है। बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। लापता किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *