किशोरी से टेड़छाड़, उसके पिता पर किया हमला

Spread the love

रुड़की (आरएनएस)। खानपुर क्षेत्र की नाबालिग छात्रा से गांव के युवकों ने टेड़छाड़ की। बाद में थाने जा रहे उसके पिता पर भी हमला किया गया। पुलिस से शिकायत के बाद आरोपियों ने तीसरी बार उनके घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग की। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस ने छह नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी नजदीकी गांव के सरकारी विद्यालय में पढ़ती है। आरोप है कि स्कूल जा रही छात्रा को गांव के तीन युवकों ने रास्ते में रोका और उसे खींचकर खेतों में ले जाने लगे। इससे सहमी छात्रा चिल्लाकर दौड़ी और वापस अपने घर पहुंच गई। पता चलने पर छात्रा के पिता उसको लेकर पुलिस के पास जाने लगे। आरोप है कि रास्ते में युवकों ने उसके पिता और साथ में मौजूद युवक पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *