पेड़ और बिजली के खंबे गिरने से टिहरी-देवप्रयाग सड़क बंद

Spread the love

नई टिहरी। टिहरी-देवप्रयाग मार्ग पर महड़ गांव के निकट बिजली के पोलों व पेड़ों के साथ आये भारी मलबे से वाहनों की आवाजाही थम गयी। लोनिवि की ओर से जेसीबी मशीन लगाकर करीब चार घंटे में यहां टिहरी देवप्रयाग मार्ग सुचारु किया गया। मलबे से साथ बिजली के पोलों व तारों के टूटने से महड गांव की बिजली आपूर्ति बंद हो गयी व पैदल रास्ता भी ध्वस्त हो गया। वहीं उप गांव पौखाल की सड़क भी ध्वस्त होने से ग्रामीण को चारा पत्ती, लकड़ी की भी मुश्किलें बढ़ गईं।
वहीं तहसील नैनबाग के अंतर्गत क्षेत्र की कई सड़कें बंद होने से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। मसोन-जयद्वार-द्वारागढ मोटर मार्ग 3 दिनों से अवरुद्घ होने से काश्तकारों की नकदी फसल मंडी व नैनबाग बाजार तक न पहुंचने पर भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कास्तकार शरण सिंह पंवार, गम्भीर सिंह, सुमन लाल बहुगुणा, जनार्दन बिजल्वाण, मोहनलाल बहुगुणा आदि का कहना है कि, बीते तीन दिन से मोटर बंद होने से फसल बाजार तक न पंहुचने से कास्तकारों को भारी आथिक नुकशान हो रहा है। उधर लोनिवि के ईई लोकेश का कहना है कि, सड़क चौड़ीकरण के चलते नई कंटिग से आए मलबे को मलबा साफ किया जा रहा है। जेसीबी मशीन सड़कों को खोलने का कार्य तेजी से कर रही हैं। कल(आज) दोपहर तक मोटर को मार्ग को खोल दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *