टिहरी में बारिश से 10 सड़क मार्ग बंद

Spread the love

नई टिहरी। बारिश के कारण आये दिन सड़क मार्गों के बंद होने का सिलसिला निरंतर जारी है। जिससे ग्रामीणों सहित आम लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना निरंतर करना पड़ रहा है। भले ही प्रशासन इन सड़क मार्गों को खोलने के लिए निरंतर सम्बंधित विभागों को निर्देशित भी करता आ रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषिकेश-श्रीनगर एनएच-58 तोताघाटी में भारी बोल्डर आने के कारण बंद है। जिसे शाम तक खोलने का प्रयास किया जा रहा है। श्रीनगर-पौड़ी-गड्डुगाड-लैंसडान स्टेट हाईवे भी बंद है। जिसे दोहपर तक खोलने की कार्यवाही गतिमान है। इसके अलावा जनपद में 7 ग्रामीण सड़क मार्ग भी बंद हैं। चंबा-मंसूरी मोटर मार्ग पुश्ता ढहने के कारण रात से बंद है। जिसे दोपहर तक खोलने की कार्यवाही गतिमान है। जिला मुख्यालय पर छमुंड के पास मलबा आने से नई टिहरी-बौराड़ी होने वाल मुख्य सड़क मार्ग भी रात को बारिश के कारण बंद हो गया था। जिसे अब खोल दिया गया है। इस सड़क मार्ग के बंद होने से सुबह से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *