टिहरी में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाई जाएेंगी : डीएम इवा

Spread the love

नई टिहरी। कोरोना वैश्विक महामारी के कारण प्रभावित पर्यटन उद्योग को सुरक्षित तरीके से पटरी पर लाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि अनलाक प्रक्रिया के तहत टिहरी जनपद में पर्यटन को बढ़ाने के लिए काम तेजी से किया जाएेगा। पर्यटन बढ़ने से स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। कोरोना काल में ठप्प पड़ी पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने कदम उठाने शुरू कर दिये हैं। जिसे लेकर नव नियुक्त डीएम इवा श्रीवास्तव भी तत्पर दिखने लगी हैं। उन्होंने पर्यटन विभाग व पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को निर्दश जारी किये हैं, कि पर्यटकों के आवागमन को बढ़ाने के साथ-साथ कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतेजाम करें। इसे लेकर जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने उप जिलाधिकारियों को जारी निर्देश मैं कहा कि जनपद के प्रवेश द्वार भद्रकाली एवं सुवाखोली पर यथावत थर्मल स्क्रीनिंग की कार्रवाई की जाए। थर्मल स्क्रीनिंग में जिस आगंतुक के शरीर का तापमान अधिक पाया जाए , केवल उसी आगंतुक का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। जनपद में बनाए गये हॉटस्पॉट मुनीकीरेती, कौड़ियाला, कोटी कॉलोनी, धनोल्टी, कैम्प्टी व देवप्रयाग में जो पर्यटक सिंप्टोमेटिक पाए जाते हैं, केवल उन्हीं की टेस्टिंग कराई जाए। चेक पोस्टों पर चेकिंग के दौरान पर्यटकों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए , नहीं जाम की स्थिति बनने दी जाए । जनपद में स्थित होटलों में कार्यरत कर्मचारियों की नियमित रूप से सेंपलिंग कराई जाए । शत-प्रतिशत कवरेज पर ध्यान दिया जाए। इसके अलावा जनपद में पर्यटक हॉट स्पॉटों व अन्य दर्शनीय स्थानों पर कोविड की रोकथाम को इंफॉर्मेशन, एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन गतिविधियां संचालित की जाए ं। इन स्थानों पर मास्क वितरण के निर्देश भी दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *