टिहरी विधायक ने किया चंबा आईटीआई के दीक्षांत समारोह का शुभांरभ

Spread the love

– डीएमसी कोर्स के टपर छात्र को सम्मानित किया
नई टिहरी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा के दीक्षांत समारोह में टिहरी विधायक ने ड्राफ्ट मैन सिविल (डीएमसी) कोर्स में 92 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले छात्र गौरव प्रसाद को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि विधानसभा को शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।
शुक्रवार को चंबा के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के दीक्षांत समारोह का शुभांरभ विधायक किशोर उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने जीवन का लक्ष्य तय कर उसे प्राप्त करने के लिए कठोर परिश्रम करना चाहिए। लगातार प्रयास से जीवन में निश्चित रूप से सफलता मिलती है। कहा अपने अथक प्रयासों से उन्होंने अपने पूर्व कार्यकाल में आईटीआई चंबा को तत्कालीन सरकार के केन्द्रीय मंत्री से वार्ता करके तथा टीएचडीसी के सहयोग से राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) का दर्जा दिलाया था। बताया उस समय उक्त संस्थान में 30 बच्चे पढ़ते थे। उन्होंने कहा कि जल्द संस्थान को सड़क से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्ष्ट स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। मौके पर संस्थान प्रधानाचार्य नीलम सैनी, ब्लक प्रमुख शिवानी बिष्ट, टीएचडीसी के अपर महाप्रबंधक ड़एएन त्रिपाठी, भाजपा मंडलध्यक्ष संदीप रावत, सुशील बहुगुणा, ड़ प्रमोद उनियाल, सतवीर पुंडीर, दर्मियान सजवाण, शक्ति प्रसाद, सोहनवीर, अक्षत बिजल्वाण आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *