टिहरी विधायक ने किया व्हीड गांव में पेयजल योजना का लोकार्पण

Spread the love

नई टिहरी। घर घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान के तहत टिहरी विधायक ड़ धन सिंह नेगी ने विधानसभा के व्हीड,डारगी, कोटद्वारा, कंडखोली, सगवान गांव, क्यारी, गेंवली आदि गांव का भ्रमण किया। विधायक ने व्हीड गांव में विधायक निधि से निर्मित पेयजल योजना का लोकापर्ण भी किया। साथ ही महिला मंगलदल को सार्वजनिक उपयोग के लिये बर्तन भी बांटे। उन्होंने ग्रामीणों को बताया व्हीड से डारगी तक तीन किमी़ सड़क स्वीत हो गई है। साथ टिहरी विधानसभा के विभिन्न गांवों के करीब साढ़े बीस किमी़ स्वीत सड़कों के लिये तीन करोड़ 24 लाख धनराशि शासन की ओर से स्वीत की गई है। विधायक ने सड़कों के निर्माण के लिये स्वीत धनराशि पर सीएम का आभार भी जताया। कहा भाजपा सबके साथ सबका विकास को लेकर चलने वाली पार्टी है। मौके पर बीना देवी, जगदंबा ममगाईं, हरि पुंडरी, जगदंबा बेलवाल, चमन कोठारी, बलबीर नेगी, सुधीर बहुगुणा, गोपाल बहुगुणा, महेश कोठारी, सुशील बहुगुणा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *