टिहरी विधायक ने किया अस्पताल में स्वतंत्रता सेनानी तोपवाल की प्रतिमा का अनावरण

Spread the love

नई टिहरी। जिला अस्पताल बौराड़ी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी औतार सिंह तोपवाल की प्रतिमा का अनावरण टिहरी विधायक डा धन सिंह नेगी ने उनके परिजनों के साथ किया। जिला अस्पताल का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व औतार सिंह तोपवाल नाम से किये जाने के बाद उनकी मूर्ति लगाकर अनवारण किया गया। इस मौके पर स्व तोपवाल के परिजनों ने इस कार्य के लिए सीएम धामी व क्षेत्रीय विधायक डा धन सिंह नेगी का आभार जताया।
मूर्ति के अनवारण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहे विधायक डा नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार सैनिकों के सम्मान के लिए तत्पर है। शहीदों व स्वतंत्रत संग्राम सेनानियों के नाम पर प्रमुख संस्थानों का नाम रखने का काम कर उन्हें सम्मान दिया जा रहा है। डीएम इवा श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर अस्पताल का नाम रख उनकी मूर्ति लगाकर अच्छा काम किया गया है। हर अच्टे काम को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। सीएमओ डा संजय जैन ने अस्पताल में स्व औतार सिंह मूर्ति के अनावरण को सौभाग्यशाली बताते हुये कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इस तरह से सम्मान जरूरी है।
स्व तोपवाल के परिजनों में भरत सिंह तोपवाल, विजय पाल सिंह तोपवाल, विजेंद्र सिंह तोपवाल, हरेंद्र सिंह तोपवाल, विकास तोपवाल, नरेंद्र तोपवाल आदि ने स्व औतार सिंह तोपवाल को उनके देश की स्वतंत्रता में योगदान को याद करते हुये इस सम्मान के लिए विधायक डा धन सिंह नेगी का आभार जताते हुये कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का सम्मान कर बेहतर काम किया है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख जाखणीधार सुनीता, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, रवि सेमवाल, दिनेश डोभाल, पूर्व नपा अध्यक्ष उमेश चरण गुसांई, भूपेंद्र चौहान, शीशराम थपलियाल, सुनील सहित दर्जनों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *