टिहरी पुलिस ने 21 मोबाइल ढूंढ़कर वापस लौटाए

Spread the love

ऋषिकेश। एक बार मोबाइल खोने के बाद उसके मिलने की उम्मीद काफी कम होती है। लेकिन टिहरी पुलिस ने जिले के विभिन्न लोगों के 21 मोबाइल ढूंढ़कर उन्हें वापस लौटाया है। खोए मोबाइल पाने वाले लोग पुलिस की सराहना कर रहे हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत 3 लाख 22 हजार 649 रुपये बताई गई है। मुनिकीरेती स्थित पुलिस गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में टिहरी जनपद की एसएसपी तृप्ति भट्ट ने लोगों को गुम हुए मोबाइल वापस लौटाए। इसमें साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष कुमार, कांस्टेबल उबैद उल्ला, अजयवीर की अहम भूमिका रही। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर रविंद्र कुमार चमोली, मुनिकीरेती थाना प्रभारी आरके सकलानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *