टिहरी पुलिस हुड़दंगिंयों पर लगाम कसेगी

Spread the love

 

नई टिहरी(आरएनएस)। नए वर्ष के आगमन पर टिहरी पुलिस ने ड्रिंकिंग ड्राइव और हुड़दंगियों पर लगाम कसने की तैयारी शुरू की है। एसएसपी ने जगह-जगह पुलिस टीमों को 40 एल्को मीटर के साथ तैनात करने हेतु अधिनस्त अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि थर्टी फर्स्ट और नये वर्ष आगमन पर जिले में शांति बनी रहे, इसके लिये पर्यटक स्थलों पर पुलिस टीमों को तैनात किया जा रहा है। मुनिकीरेती क्षेत्र को नटराज चौक से चंद्रभागा और तपोवन को 4 सेक्टरों में बांटा गया है, प्रत्येक सेक्टर के लिये एक सब इंस्पेक्टर की निगरानी में पुलिस टीम तैनात रहेगी। बताया साथ ही धनोल्टी, कैम्पटी, काणताल, कोटी कलोनी सहित अन्य पर्यटक स्थलों के साथ विभिन्न स्थानों पुलिस टीम एल्कोहल मीटर के साथ तैनात रहेगी, ताकि ड्रंकन ड्राइव और हुड़दंगियों पर रोक लगाई जा सके। सुरकंडा, कुंजापुरी, चंद्रशेवर मंदिर में भी पुलिस टीम तैनात की हैं। बताया थर्टी फर्स्ट दिसंबर को रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने वालों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाऐगी,जिसमें 10 हजार रुपये के चालन का प्रावधान रखा गया है। एसएसपी ने बताया कि बर्फबारी का सीजन देखते हुये दिसंबर माह के अंत से आगामी 15 मार्च तक धनोल्टी क्षेत्र में एसडीआरफ की टीम स्नो चेन और अन्य उपकरणों के साथ तैनात की जा रही है, ताकि बर्फबारी के दौरान सड़क पर वाहन फंसे वाहनों को स्नो चेन की मदद से हटाया जा सके। एसएसपी ने बाहर से आने वाले पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों से किसी तरह के हुडदंग न करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *