टिहरी की तीन बेटियां सहायक अभियोजन अधिकारी बनीं

Spread the love

नई टिहरी। उतराखंड लोक सेवा आयोग की सहायक अभियोजन अधिकारी की परीक्षा में जनपद टिहरी गढ़वाल की तीन बेटियों में आति, हिमानी व वर्षा ने सफलता हासिल की है। जिसे टिहरी जनपद का नाम गौरवान्वित हुआ है। तमाम लोगों ने बेटियों की इस सफलता के लिए बधाइयां दी हैं। सहायक अभियोजयन अधिकारी के पदों पर हुई लिखित व मुख्य परीक्षा के साथ साक्षात्कार का रिजल्ट घोषित होना जनपद टिहरी गढ़वाल की बेटियों की सफलता की खबर सामने लेकर आया। जिससे टिहरी जनपद भी गौरवांवित हुआ है। इस परीक्षा में सफल रही आति तोमर के पिता श्याम सिंह तोमर टिहरी में जेष्ठ अभियोजन अधिकारी के पद पर तैनात है। माता गृहिणी है। जो कि जौनसार बावर के मूल निवासी हैं। हिमानी सेमवाल के तेजराम सेमवाल पत्रकार व समाजसेवी हैं। माता जी गृहणी है। घनसाली के मूल निवासी है। वर्षा के पिता संजय चम्बा में एक गाड़ियों का वाशिंग सेंटर चलाते है। जबकि माता गृहणी है। चंबा के निवासी है। बेटियों को सफलता के लिए जिला बार एसोसिएशन के पूर्व आनन्द सिंह बेलवाल, पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रसाद उनियाल,ज्योति प्रसाद भट्ट, पूर्व अध्यक्ष शान्ति प्रसाद भट्ट, निवर्तमान शासकीय अधिवक्ता विरेन्द्र सिंह रावत, वरिष्ट अधिवक्ता व पूर्व सचिव जयवीर सिंह रावत, वरिष्ठ अधिवक्ता मृदुला जैन, पूर्व सचिव राजपाल सिंह मियां, वरिष्ट अधिवक्ता पराग जैन, रतनपाल, राम स्वरूप जोशी, चंद्रभानु तिवारी, बीना सजवान, नीरज कौशल, रविंद्र सेमवाल, मनवीर नेगी, कविता भट्ट आदि अधिवक्ताओं ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *