जयन्त प्रतिनिधि।
चमोली : पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले में लागू आदर्श आचार संहिता के चलते मंगलवार को विकासखंड पोखरी में आयोजित होने वाला तहसील दिवस/जनता मिलन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को आगामी आदेश तक स्थगित किया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया गया है।