तहसीलदार ने संग्रह अमीन का वेतन रोका

Spread the love

रुद्रपुर। तहसीलदार नेाण बकायेदारों के खिलाफ चल रहे राजस्व वसूली अभियान की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एक संग्रह अमीन का वसूली करने में लापरवाही बरतने पर वेतन रोक दिया। कहा राजस्व औराण बकाया वसूली में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने वसूली लक्ष्य को 15 दिनों के भीतर शत-प्रतिशत पूरा करने के भी निर्देश दिए। सोमवार को तहसील कार्यालय में तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने संग्रह अमीनों की बैठक ली। बैठक में संग्रह अमीनों के साथ वसूली की मदवार समीक्षा की गई और संग्रह अमीनों के समस्त अभिलेखों की जांच की। तहसीलदार ने बताया कि इस माह 3़51 करोड़ रुपये का लक्ष्य है। इसमें 2़25 करोड़ की वसूली कर ली गई। बताया कि एक संग्रह अमीन के वसूली सबसे कम करने पर वेतन रोक दिया है। उन्होंने कहा 15 दिन के भीतर संग्रह अमीनों को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कहा बकाया वसूली में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि वसूली अभियान में तेजी लाई जाए। ताकि लक्ष्य अधूरा न रह सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *