लोगों को बताएं जल संरक्षण का महत्व

Spread the love

जिलाधिकारी ने जल शक्ति अभियान कैच द रेन को सफल बनाने के दिए निर्देश
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जल शक्ति अभियान कैच द रेन जल संरक्षण एवं संवद्र्धन के लिए जनपद स्तर पर गठित समिति की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिह्नित जल स्त्रोतों का जीआईएस मैपिंग करना सुनिश्चित करें। साथ ही बड़े तालाबों में पहले कार्य करें और 15 दिन के अंदर स्त्रोतों मैपिंग की रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण व जल की महत्ता के प्रति लोगों को जागरूक करें। कहा कि जल संवद्र्धन के लिए जो-जो कार्य किये जाने हैं, उसका डेटा तैयार कर उपलब्ध कराएं। किए गए कार्यों पर कलर कोड व सूचना पट्ट अनिवार्य रूप से लगाएं। जिसमें योजना की संपूर्ण जानकारी वर्ष, लागत, योजना का नाम व जल संग्रहण की क्षमता आदि का भी उल्लेख करें। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्ण हुए कार्यों के जीओ टैग करें। जबकि प्रस्तावित कार्यों के प्रारंभ होने से पूर्व व कार्य पूर्ण होने पर फोटोग्राफ लेना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने पंचायतीराज अधिकारी को निर्देशित किया कि जल संरक्षण के प्रति प्रचार-प्रसार के लिए वॉल पेंटिंग व पोस्टरों का इस्तेमाल करें। कहा कि जिन स्थानों पर टैंक व तालाब बनाए जा रहे हैं वहां समय-समय पर साफ-सफाई भी करें। इस अवसर पर डीएफओ गढ़वाल मुकेश कुमार, सीविल एवं सोएम डीएफओ सोहन लाल, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र चौहान, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान एसके रॉय, पंचायतीराज अधिकारी जितेंद्र कुमार, पीडी स्वजल दीपक रावत, एडीपीआरओ नितिन नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *