स्कूली बच्चों को नशे के दुष्परिणाम बताए

Spread the love

पिथौरागढ़। मुनस्यारी के सैंणराथी स्थित जीआईसी में पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, चाइल्ड हेल्प लाइन व करूणा संस्था ने जागरूकता अभियान चलाया। गुरुवार को एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर टीम विद्यालय पहुंची। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए नशे से दूर रहने की अपील की है। साथ ही उन्होंने बच्चों को बाल अपराध, चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल भिक्षावृत्ति, महिला अपराध, साइबर क्राइम से अवगत कराते हुए उससे बचाव के तरीके बताए। यहां हेड कांस्टेबल दीपक खनका, कांस्टेबल रणवीर कम्बोज, निर्मला पाण्डेय, लक्ष्मण सिंह, उर्मिला कार्की आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *