छात्र-छात्राओं को नशे से बचने के तरीके बताए

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राजकीय महाविद्यालय पाबौ में एंटी ड्रग्स प्रकोष्ठ के तहत छात्र-छात्राओं के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया गया। वहीं, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में एंटी ड्रग्स सेल के तत्वावधान में ड्रग फ्री कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डा. दुदुन मेहता प्राध्यापक जंतु विज्ञान ने ड्रग्स के प्रकार, मानव मस्तिष्क पर उनके दुष्प्रभाव की जानकारी दी।
काउंसलिंग में चौकी प्रभारी पाबौ ने छात्र-छात्राओं को नशे की लत से बचने की जानकारी दी। साथ ही बताया कि उत्तराखंड जैसे राज्य में पर्यटन के नाम पर कैसे नशाखोरी बढ़ती जा रही है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वह अपने आसपास कहीं भी इसमें लिप्त अन्य लोगों को भी पाए तो तुरंत पुलिस विभाग को सूचना दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सत्य प्रकाश शर्मा ने नशे की लत लगने के कारणों, होने वाली आर्थिक, सामाजिक, शारीरिक मानसिक समस्याओं से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें खेलकूद में हिस्सा लेना चाहिए। इससे हम अपने परिवार और देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं। इससे हम नशे आदि से भी दूर रह सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन एंट्री ड्रग्स सेल की नोडल अधिकारी डा. तनुजा रावत ने किया। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डा. रेनू रानी बंसल ने कहा कि अगर हमारी दृढ़ इच्छाशक्ति मजबूत होगी तो कोई भी नशा हमें अपनी ओर नहीं खीच सकता है। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डा. विकास प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर नोडल अधिकारी डा. विवेक रावत, डा. छाया सिंह, डा. निर्मला रावत, डा. सुधीर सिंह रावत, डा. अराधना सिंह, डा. नीरज असवाल, डा. गिरीश चंद्र आर्य, डा.मीनू बुटोला, डा. विनोद कुमार, धर्मेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *