ग्रोथ सेंटर के कर्मचारियों को बताए आग पर काबू पाने के तरीके

Spread the love

दमकल की ओर से सिगड्डी ग्रोथ सेंटर में चलाया गया अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अग्निशमन विभाग की ओर से सिगड्डी ग्रोथ सेंटर में स्थित फैक्ट्रियों मेंअग्निशमन उपकरणों की जांच की गई। इस दौरान टीम ने फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों को आग पर काबू पाने के तरीके भी बताए।
सोमवार को अग्निशमन अधिकारी सुरेश चंद्र के नेतृत्व में सिगड्डी ग्रोथ सेंटर में अभियान चलाया गया। अग्निशमन अधिकारी ने फैक्ट्री संचालकों को अग्निशमन उपकरणों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कहा कि आग लगने की घटनाओं को रोका जा सके इसके लिए उपकरणों का बेहतर रूप में होना आवश्यक है। साथ ही फैक्ट्री में कार्य करने वाले प्रत्येक कर्मचारी को उपकरणों के बारे में पुख्ता जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के नाम व उनके प्रयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की भी अपील की गई। कहा कि जागरूकता से ही हम आग लगने की घटनाओं को रोक सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *